Madhya Pradesh

पन्ना हादसा कुआं खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, 5 मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी

Share

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत में कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 5 मजदूर मलबे में दब गए। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा में हुई, जहां पिछले 10 दिनों से कुएं की खुदाई का काम चल रहा था। जानकारी के अनुसार, काम में लगे कुल 7 मजदूरों में से दो मजदूर पानी पीने के लिए बाहर आए थे, तभी अचानक कुएं की मिट्टी भरभराकर धंस गई और अंदर काम कर रहे पांच मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी व अन्य मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें अब तक एक मजदूर राजकुमार यादव का शव बरामद किया जा चुका है, जबकि अन्य मजदूरों की तलाश जारी है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जमा हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button