Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ाने की मांग तेज डीजल महंगाई से यातायात महासंघ ने सरकार से राहत की मांग की

Share

डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस किराया बढ़ाने की मांग की है। महासंघ के पदाधिकारी परिवहन मंत्री केदार कश्यप से मिलने पहुंचे और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सैयद अनवर अली ने बताया कि प्रदेश में आखिरी बार सितंबर 2021 में यात्री किराए में वृद्धि की गई थी, जबकि उसके बाद से बसों के संचालन खर्च में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते 15 दिनों में डीजल के दाम चार बार बढ़ चुके हैं, साथ ही बसों के चेचिस, बॉडी, टायर, बीमा, मरम्मत, स्पेयर पार्ट्स और कर्मचारियों के वेतन सहित सभी खर्चों में भी बढ़ोतरी हुई है। महासंघ का कहना है कि परिवहन विभाग द्वारा लागू किए गए नए नियम जैसे व्हीकल फिटनेस, सीट बेल्ट, स्पीड गवर्नर, पैनिक बटन और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ने भी बस संचालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ाया है। संगठन ने मांग की है कि सामान्य यात्री बसों के किराए में 50 प्रतिशत और एसी बसों में 30 प्रतिशत तक वृद्धि की जाए, क्योंकि 2025 की अधिसूचना के बाद किराए में करीब 25 प्रतिशत की कमी कर दी गई थी। महासंघ ने यह भी सुझाव दिया है कि डीजल की कीमतों के आधार पर बस किराए में बढ़ोतरी या कमी का एक स्थायी नियम बनाया जाए।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button