Chhattisgarh
दिल्ली में सीएम साय की भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

रायपुर में दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस मुलाकात की तस्वीर भी साझा की और बताया कि बातचीत के दौरान प्रदेश में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने, गरीबों के कल्याण, किसानों के हित, युवाओं के रोजगार और मातृशक्ति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। गौरतलब है कि नितिन नवीन वर्ष 2021 से 2024 तक छत्तीसगढ़ में सह-प्रभारी रह चुके हैं और 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान वे राज्य के प्रभारी भी रहे, जबकि जुलाई 2024 से वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।







