ChhattisgarhCrime

कार- मेटाडोर में भिड़ंत एक युवक की मौत, तीन गंभीर

Share

जांजगीर-चांपा। सोमवार देर रात नेशनल हाईवे पर तिलई रोड स्थित चिंटू ढाबा के पास कार और मेटाडोर के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार में पीछे बैठे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी घायल हो गए।
मृतक की पहचान नागपुर निवासी गोपाल ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग केटरिंग के काम से संबलपुर (ओडिशा) गए थे और वहां से मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर रायगढ़ होते हुए रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
कार में महेश तातेवत, धर्मेंद्र कुर्मी और प्रवीण साखरे सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button