Chhattisgarh
नहर में बहता मिला गांजा, पुलिस ने बरामद किए 17 पैकेट

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला अंतर्गत मोहतरा से अतरमरा के बीच नहर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां गांजा से भरे पैकेट बहते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस विभाग ने नहर से एक-एक कर कुल 17 पैकेट बरामद किए, जिनमें करीब 68 किलो से अधिक गांजा होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई गई है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए यह पैकेट नहर में फेंके थे। फिलहाल पाण्डुका थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि तस्करों तक पहुंचा जा सके।







