Madhya Pradesh

नर्मदापुरम में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

Share

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के माखननगर थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें टवेरा वाहन के ट्राली से टकराने के बाद 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महेंद्रवाढ़ी गांव के निवासी बारात से लौट रहे थे, तभी आचलखेड़ा गांव के पास रात करीब 2 बजे उनका वाहन अनियंत्रित होकर सामने चल रही ट्राली से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है, क्योंकि सभी मृतक एक ही बारात से लौट रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button