Chhattisgarh

दीपक बैज ने बीजेपी पर साधा निशाना, उठाए कई सवाल

Share

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विदेशी फंडिंग के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। ईडी की कार्रवाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्मांतरण से जुड़ा विदेशी फंडिंग का मामला 2025 का है, जब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है, ऐसे में सवाल उठता है कि यह फंडिंग कैसे हुई और अब तक सरकार क्या कर रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विदेशी फंडिंग के नाम पर राजनीति कर जनता को गुमराह कर रही है और ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, जबकि जांच एजेंसियों से जांच कराने पर किसी ने रोक नहीं लगाई है। इसके साथ ही बैज ने भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को लेकर भी तंज कसते हुए कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा करने में असफल रही है और अब जनता तक पहुंचने के लिए प्रशिक्षण के नाम पर रणनीति बनाई जा रही है। वहीं विधानसभा के विशेष सत्र पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इसका खर्च कौन वहन करेगा, जबकि सरकार को बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्या और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button