Madhya Pradesh

मध्यान्ह भोजन और राशन व्यवस्था में गड़बड़ी पर कार्रवाई

Share

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने मध्यान्ह भोजन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने शाहपुर क्षेत्र के ग्राम निशान और पाठई का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जहां आंगनबाड़ी केंद्र में मध्यान्ह भोजन में सब्जी नहीं मिलने पर उन्होंने गंभीर आपत्ति जताई और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान तीन गंभीर कुपोषित बच्चों को तुरंत NRC में भर्ती नहीं किए जाने पर भी उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह राशन दुकान में स्टॉक में गड़बड़ी पाए जाने पर फूड इंस्पेक्टर और समिति प्रबंधक को नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा खाद्यान्न पर्ची से जुड़े लंबित आवेदनों पर पंचायत सचिव को भी नोटिस देने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने महिला स्व-सहायता समूहों को आजीविका बढ़ाने और उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग के लिए भी मार्गदर्शन दिया और स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button