Madhya Pradesh

जिला अस्पताल में मरीज के इलाज को लेकर विवाद, नर्सिंग स्टाफ पर उठे सवाल

Share

मध्यप्रदेश के मुरैना जिला अस्पताल से सामने आए एक वायरल वीडियो ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला मेडिकल वार्ड का बताया जा रहा है, जहां मरीज की ड्रिप की बोतल खत्म होने के बाद नई बोतल लगाने को लेकर मरीज के परिजनों और स्टाफ नर्स के बीच विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद नर्सिंग स्टाफ मरीज के पास नहीं पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनता देख नर्स और अटेंडर के बीच बहस बढ़ गई और नर्स पर बोतल फेंकने व अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए गए। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक दिखाई दे रही है। घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों के साथ व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button