ChhattisgarhRegion

नक्सल मुक्त बस्तर के बाद अंदरूनी इलाकों में छात्रावासो का हाे रहा निर्माण, पढ़ाई हेतु बेहतर वातावरण मिलेगा – कश्यप

Share


जगदलपुर। जिले के तोकापाल ब्लॉक के ग्राम परपा में 191.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का लोकार्पण शुक्रवार काे बस्तर सांसद महेश कश्यप ने किया। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार अंतिम छोर पर बैठी बेटियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है। परपा में इस छात्रावास के बनने से अब दूर दराज की छात्राओं को नियमित पढ़ाई के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना नहीं पड़ेगा। बेहतर बुनियादी ढांचा ही क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की नींव है, औऱ इस सर्वसुविधायुक्त भवन के माध्यम से क्षेत्र की शिक्षा प्राप्त कर रही बेटियों को अब रहने और पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा। नक्सल मुक्त बस्तर के बाद अंदरूनी इलाकों में भी ऐसे छात्रावासो का निर्माण तीव्र गति से हो रहा है।
चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने छात्रावास की सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औऱ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संकल्प बस्तर के गांवों में धरातल पर उतर रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य पदमनी कश्यप, जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल,जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी,जनपद उपाध्यक्ष रितेश जोशी,भाजपा जिला मंत्री रैतुराम बघेल,मण्डल अध्यक्ष सोमारू कश्यप,मंडल उपाध्यक्ष मिटकुराम बघेल,बसन्ती कश्यप,चंद्रकांत भंडारी,बैजनाथ शांडिल्य,रैमती बघेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button