ChhattisgarhPoliticsRegion

महापौर हुए लापता, शहर की मूलभूत सुविधाएं व विकास कार्य अधर में – चौधरी

Share

जगदलपुर। नगर पालिका निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा नगर निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडे लापता हो गए हैं। शहर की जनता से इनका अब कोई सरोकार नहीं है, क्योंकि महापौर संजय पांडे अब जगदलपुर नगर निगम के नहीं बल्कि अपनी पार्टी एवं चुनावी प्रचार प्रसार के महापौर बने हुए हैं। जगदलपुर नगर निगम में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जनता की मूलभूत सुविधाएं व शहर में साफ-सफाई, नाली निर्माण,पानी की किल्लत और बदहाल सड़कों जैसे विकास कार्य अधर में लटके पड़े हैं। शहर में भीषण गर्मी का प्रकोप है शहर की जनता की समस्याओं का निराकरण करना छोड़ महापौर सिर्फ अपनी पार्टी से संबंधित राजनीतिक गतिविधियों को महत्व दे रहे हैं, इससे साफ प्रतीत होता है, कि महापौर संजय पांडे अपने ही पार्टी के महापौर है। नगर निगम प्रशासन व महापौर पांडे जनहित के कार्यों को छोड़ स्वहित के कार्यों को पूरा करने में लगे हुए हैं।
राजेश चौधरी ने कहा शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान है, शहर में पेयजल की भारी समस्या है, पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। शहर के कई कई वार्डो में गंदा पानी आ रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे शहर में बढ़ते जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था जस की तस है शहरों में कचरे के अंबार लगा हुआ है। नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। और लापता महापौर संजय पांडे सिर्फ और सिर्फ अपने कार्यक्रमों में व्यस्त है। उन्हाेने कहा कहां गए वो महापौर जो कहते हैं कि जगदलपुर शहर को इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ बनाएंगे? कहां गए वो महापौर जो सत्ता में आने बड़े बड़े वादे किए थे? जब जनता समस्याओं से जूझ रही है तो महापौर का कोई पता नहीं है। ये लापता और निष्क्रिय महापौर व निगम प्रशासन की लापरवाही का ही नतीजा है कि बस्तर स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ा हुआ है। वहीं नगर निगम में सिर्फ कमीशन प्रणाली का बोलबाला चल रहा है जहाँ फाइलों की मंजूरी से लेकर अनुबंध तक सिर्फ अवैध वसूली की जा रही है। महापौर पांडे और नगर निगम प्रशासन द्वारा संपत्ति और पानी कर में भारी बढ़ोतरी कर वसूली तो की जा रही है,जबकि जनता को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह से नदारद हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button