वार्ड चलो, बस्ती चलो, घर-घर चलो अभियान 2026 ब्राह्मणपारा वार्ड में हुआ

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी सदर बाजार मंडल द्वारा “वार्ड चलो, बस्ती चलो, घर-घर चलो अभियान 2026” ब्राह्मणपारा वार्ड में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष तिवारी थे।
अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने वार्ड में घर-घर जाकर आमजन से संपर्क किया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस दौरान भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभव एवं सुझाव प्राप्त किए गए।
इस अवसर पर विशेष रूप से जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, पार्षद अजय साहू, महामंत्री राजू बिरनानी, ज्योति पवार, मंडल टोली के शरद ताम्रकार, अमित जैन सहित मंडल के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सदर बाजार मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने एवं आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।







