ChhattisgarhMiscellaneous
रावघाट खदान में 20 से आंदोलन की चेतावनी
नारायणपुर। रावघाट खदान क्षेत्र में समस्याओं को लेकर श्रमिकों और ग्रामीणों का आक्रोश है। राजाराव बूढ़ादेव गोद ग्राम श्रमिक विकास समिति ने 20 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना और काम बंद आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रबंधन को 31 मार्च तक मांगें पूरी करने का समय दिया था। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का वादा अब तक अधूरा है। मजदूर भर्ती प्रक्रिया शुरू तक नहीं हो सकी। तीन साल से खदान का संचालन किया जा रहा है, फिर भी प्रभावित गांवों में स्कूल और अस्पताल नहीं बन सके। ग्रामीण इलाज और बच्चों की पढ़ाई को लेकर परेशान हैं। परिवहन दर तय न होने से स्थानीय ट्रांसपोर्टर भी आर्थिक संकट में हैं। समिति ने कहा कि अब कार्रवाई चाहिए। प्रशासन और प्रबंधन को पहले ही पत्र भेजा जा चुका है। क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है।







