ChhattisgarhCrimeRegion

राजनांदगांव पुलिस का सर्जिकल स्ट्राईक, 9 सटोरिए गिरफ्तार

Share

राजनांदगांव। आईपीएल सट्टे पर राजनांदगांव पुलिस ने एक फार्म हाउस से संचालित हाईटेक रैकेट पर सर्जिकल स्ट्राईक करते हुए लैपटॉप, मोबाइल, कार सहित करीब 20 लाख 23 हजार 950 रुपए के साथ 9 सटोरियों को गिरफ्तार किया है जिनमें कई आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड भी उजागर हुआ है। बताया गया कि हर गेंद पर लाखों का दांव लग रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) एवं धारा 111 संगठित अपराध, आईटी एक्ट की धारा 66 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सांई एप के जरिये हर बाल और ओवर पर दांव लगाया जा रहा था और आरोपियों द्वारा मोबाइल, लैपटॉप एवं साफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। साथ ही कोड भाषा में सट्टा लेखन कर हिसाब-किताब रखा जा रहा था। इसी दौरान एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार एएसपी कीर्तन राठौर की निगरानी में सायबर सेल, घुमका बसंतपुर एवं लालबाग थाना की विभिन्न टीम ग्राम खैरझिटी स्थित कृषि फार्म में रेड कार्रवाई कर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने 1 नग लैपटॉप मय चार्जर, 9 नग मोबाइल फोन, 1 नग सट्टा लेख कॉपी, 1 नग होंडा सिटी कार, 1 नग कार, नगदी 900 रुपए, सट्टा-पट्टी में दर्ज राशि 768000 रुपए कुल जब्ती 20 लाख 23 हजार 950 रुपए को जब्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7, 8 व भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं धारा 111 संगठित अपराध, आईटी एक्ट की धारा 66 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि थाना घुमका क्षेत्र के आरोपियों में नितिन उर्फ लिंबू उर्फ मुंकू नेपाली 45 वर्ष निवासी गौरीनगर, अमित सोनी वार्ड नं. 38 सोनारपारा शीतला मंदिर के पास, रियाज खान 35 वर्ष निवासी वार्ड नं. 31 कंचनबाग अटल आवास, चंद्रशेखर सिन्हा 32 वर्ष निवासी वार्ड नं. 16 खैरझिटी एवं जसमीत सिंह 45 वर्ष निवासी मानेवाराए नागपुर शामिल हैं। वहीं बसंतपुर थाना क्षेत्र के आरोपियों में सागर सोनकर 38 वर्ष निवासी सोनकरपारा नंदई, राहुल सोनकर 39 वर्ष निवासी सोनकरपारा नंदई तथा लालबाग थाना के आरोपी तीजूराम साहू 51 वर्ष निवासी ग्राम कुतुलबोर्ड भाटागांव व तुषार साहू 19 वर्ष निवासी ग्राम सिंघोला शामिल हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button