Chhattisgarh

भारतमाला परियोजना, EOW ने दीपेश गांधी के घर दी दबिश

Share

धमतरी। भारतमाला परियोजना से जुड़े मामले में आज सुबह EOW की टीम ने आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी। EOW की टीम सुबह से ही घर पर दस्तावेजों की जांच सहित आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से संबंधित जांच के तहत की जा रही है। इस सम्बन्ध में EOW की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। EOW की जांच और दस्तावेजों की पड़ताल जारी है। इस मामले से जुड़ी अधिकृत जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई के कारणों और निष्कर्षों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button