Chhattisgarh

डीजल के लिए किसानों ने किया चक्काजाम, सौंपा ज्ञापन

Share

जगदलपुर। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही डीजल संकट कारण किसानों की चिंता बढ़ा दी। जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों में डीजल की कमी है। खेतों की जुताई और बुवाई के समय किसान ईंधन के लिए भटक रहे हैं। डीजल आने की सूचना मिलते ही पंपों में लंबी लाइन लग रही हैं। कई स्थानों पर देर रात तक डीजल वितरण करना पड़ रहा है। डीजल संकट का असर किसानों, परिवहन और व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल महंगे दामों पर बिकने की शिकायतें सामने आई हैं। डीजल नहीं मिलने से किसानों ने ट्रैक्टर घरों में खड़े कर दिए हैं। इस मामले को लेकर भानपुरी में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। ज्ञापन सौंपकर जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई। यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो खेती-किसानी पर व्यापक असर पड़ सकता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button