ChhattisgarhRegion
किराए में रहने वाले भूमिहीन परिवारों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास

जगदलपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के घटक एएचपी अंतर्गत मोर मकान मोर आस (किरायानिती) के तहत निगम जगदलपुर क्षेत्र में किराये के मकान में निवासरत परिवार आवास प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे परिवार जिनकी स्वयं की कोई भूमि, मकान नहीं है, पारिवारिक आय तीन लाख से कम है एवं निगम क्षेत्र में 31 अगस्त 2015 के पूर्व से निवासरत हैं, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने हेतु निगम कार्यालय के प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा से संपर्क किया जा सकता है। आवास आवंटन हेतु पूर्व में प्राप्त आवेदनों की दावा आपत्ति की सूची निगम कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। दावा आपत्ति के लिए 30 मार्च कार्यालयीन अवधि तक आवेदन कर सकते हैं।







