Madhya Pradesh
विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव विवाद स्थगित, सुनवाई 23 जुलाई को

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। अदालत ने उन्हें अगली सुनवाई तक स्टे प्रदान किया है, जो 23 जुलाई को होगी। मुकेश मल्होत्रा की पैरवी वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने की। मामला ग्वालियर हाईकोर्ट के उस फैसले से जुड़ा है जिसमें मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित किया गया था। हाईकोर्ट ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए 15 दिन का समय दिया था। ग्वालियर हाईकोर्ट ने 9 मार्च को यह फैसला सुनाया था, जिसमें उनके चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया गया था। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका की सुनवाई की।







