Madhya Pradesh

अमलाई में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से एक की मौत

Share

अमलाई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार अधेड़ दंपत्ति को टक्कर मार दी और स्कूटी को करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस भीषण हादसे में स्कूटी चला रहे 55 वर्षीय सुंदर दास महारा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी ऊषा बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। घसीटे जाने के दौरान स्कूटी में आग भी लग गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और कुछ देर तक विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही अमलाई पुलिस मौके पर पहुंची, घायल महिला को अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button