Madhya Pradesh
काम में लापरवाही : 26 टीआई को ‘निंदा’ की सजा

मध्यप्रदेश के जबलपुर में काम में लापरवाही बरतने पर पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने एक साथ 26 थाना प्रभारियों (टीआई) को “निंदा” की सजा दी है, जिसमें शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के थाना प्रभारी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कम प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के कारण यह कदम उठाया गया। सरकारी सेवा में निंदा (Censure) को लघु दंड माना जाता है, जिसे कर्मचारी के सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज किया जाता है। यह एक तरह की औपचारिक चेतावनी होती है, जिसका असर भविष्य में पदोन्नति (प्रमोशन) पर भी पड़ सकता है।







