Madhya Pradesh
उमंग सिंघार का आरोप प्रदेश में प्रभारी मंत्री गायब, जनता समस्याओं में फंसी

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश में प्रभारी मंत्रियों की गैरहाजिरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के प्रभारी मंत्री गायब हैं और जनता गैस की किल्लत, जुआ कांड और प्रशासनिक अराजकता से परेशान है। अपने फेसबुक पोस्ट में सिंघार ने सवाल उठाया कि जब मंत्री जिलों में नहीं पहुँच रहे हैं, तो जनता की समस्याओं का समाधान कौन करेगा। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्रियों की यह गैरहाजिरी सुशासन नहीं बल्कि जनता के साथ विश्वासघात के समान है।







