Madhya Pradesh

कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, विधानसभा में हंगामा

Share

मध्यप्रदेश की राजनीति में हेमंत कटारे, ट्रेड डील और नेताओं के बयानों को लेकर सियासत तेज हो गई है। जीतू पटवारी ने स्पष्ट किया कि हेमंत कटारे अपने पद पर बने हुए हैं और उन्होंने इस्तीफे की बात नहीं कही है। वहीं विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे प्रदेश की जनता का अपमान बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई। दूसरी ओर, कांग्रेस नेताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सरकार पर हमला बोला और कहा कि इससे किसानों, छोटे व्यापारियों और उद्योगों पर बुरा असर पड़ेगा। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने आशंका जताई कि यह डील देश को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। कांग्रेस ने 24 तारीख को भोपाल से जनजागरण और आंदोलन की शुरुआत करने की घोषणा की है, जिसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। भाजपा की ओर से इन आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाने का आरोप लगाया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button