Madhya Pradesh
छिंदवाड़ा में एएसआई गाना गाकर दिला रहे ट्रैफिक नियमों की शपथ

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस का एक अनोखा अंदाज़ देखने को मिल रहा है। शहर के जेल तिराहे पर तैनात एएसआई अशोक मर्सकोले हर शाम सिग्नल रेड होते ही गाना गाकर लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों का महत्व समझाते हैं। उनका यह अलग तरीका वाहन चालकों का ध्यान आकर्षित करता है और संदेश भी प्रभावी ढंग से पहुंचाता है। सिग्नल पर रुकने वाले लोग न केवल उनका गीत सुनते हैं, बल्कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ भी लेते हैं। पुलिस का मानना है कि इस तरह की जागरूकता पहल से सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है और लोगों में जिम्मेदारी की भावना बढ़ेगी।







