Madhya Pradesh

नर्मदापुरम में सरकारी वेयरहाउस से 4.22 करोड़ की मूंग चोरी, संचालिका और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज

Share

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के माखननगर क्षेत्र में एक बड़े सरकारी मूंग चोरी का मामला सामने आया है। माखननगर के एकलव्य वेयरहाउस से पांच दिन पहले 9899 बोरी मूंग गायब हो गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ 22 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में वेयरहाउस की संचालिका आरती पति नरेंद्र तोमर, उनके रिश्तेदार अमित तोमर और चौकीदार अमर कौल के खिलाफ माखननगर थाना में अमानत में खयानत का केस दर्ज किया गया है। शिकायत मप्र वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के ब्रांच मैनेजर हेमंत चंदेल ने की थी। 16 फरवरी को क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल सोरटे, जिला प्रबंधक वासुदेव डवडे और नायब तहसीलदार अंकित मौर्य ने वेयरहाउस का ताला तोड़कर जांच की, जिसमें बड़ी मात्रा में मूंग गायब पाई गई। एसडीओपी संजू चौहान ने बताया कि मामले की जांच जारी है। इसके अलावा नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश के दौरान अध्यक्ष, CMO सहित कई कर्मचारी अपने कार्यालय से भाग गए, जिसे वित्तीय अनियमितताओं से जोड़ा जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button