Madhya Pradesh

डबरा में नवग्रह शक्ति पीठ पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार

Share

मध्य प्रदेश के डबरा में आयोजित नवग्रह शक्ति पीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज दोपहर 12 बजे से दिव्य दरबार लगाएंगे। इससे पहले बागेश्वर बाबा की हनुमान कथा के दूसरे दिन सुपरस्टार आशुतोष राणा, मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत अन्य हस्तियां शामिल हुईं। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महोत्सव की तारीफ करते हुए कहा कि यदि यूपी में बाबा हैं तो एमपी में दादा भी हैं। उन्होंने युवाओं को इंस्टाग्राम और रील के चक्कर में अपने आप को बर्बाद न करने की सलाह दी और कहा कि गलत संगति से दूर रहना चाहिए। आशुतोष राणा ने नवग्रह शक्तिपीठ की अद्भुत वास्तुकला और ग्रहों के विशेष निर्माण की प्रशंसा की और डबरा के लिए धरोहर देने पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा का आभार जताया। यह महोत्सव 20 फरवरी तक ग्वालियर जिले के डबरा में आयोजित किया जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button