Madhya Pradesh
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे। स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर उन्हें भोपाल से दिल्ली ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है और डॉक्टर उनकी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।






