Madhya Pradesh
NEET रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप, 305 की जगह मिले 64 अंक; हाईकोर्ट ने NTA को भेजा नोटिस

NEET परीक्षा के रिजल्ट को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के एक छात्र ने इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि उसकी OMR शीट और उत्तर कुंजी के अनुसार उसे 305 अंक मिलने चाहिए थे, लेकिन NTA ने जारी परिणाम में केवल 64 अंक दिए। छात्र का कहना है कि यह मूल्यांकन या तकनीकी गड़बड़ी का मामला है, जिससे उसका मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रभावित हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर हाईकोर्ट ने NTA को नोटिस जारी कर छात्र की मूल OMR शीट और मूल्यांकन से जुड़े सभी रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश दिए हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह होगी, जिसमें रिकॉर्ड के आधार पर पूरे मामले की जांच की जाएगी।






