ChhattisgarhCrimeRegion

ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान युवकों की कार दूसरी गाड़ी से टकराई, 2 की मौत

Share

कोरबा। जिले के विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के गांव सरमा में रहने वाले चार लोग कार से ग्राम पूटा गए थे। देर रात सभी अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में रात करीब 10.30 बजे अंबिकापुर- बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर केंदई मोड़ के पास युवकों की कार दूसरी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार चार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की सीट और इसके बाजू में बैठे युवकोंं की मौत हो गई। उनकी पहचान इन्द्रजीत नेटी (43) और धनपत यादव (42) से की गई। दोनों युवक पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के गांव सरमा के रहने वाले थे। जबकि कार में सवार उदय पाल और पप्पू पटेल को गंभीर चोटें आई है। इस घटना में दूसरी कार में सवार तीन और यात्री घायल हुए हैं, जो अंबिकापुर से रायपुर लौट रहे थे। दुर्घनाग्रस्त कार को देखकर पुलिस ने बताया है कि कार धनपत यादव चला रहा था।
दुर्घटना का कारण ओवर टेक बताई जा रही है। कार में सवार ग्राम सरमा के युवक घर लौट रहे थे। राजमार्ग पर केंदई मोड़ के पास युवकों ने सामने चल रहे एक ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। कार ट्रेलर को ओवरटेक करके आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान सामने एक और कार आ गई। इससे बचने के लिए युवकों ने कार को दूसरी साइड मोड़ दिया। कार ट्रेलर से टकराकर दूसरी ओर भागी और आगे चल रही अन्य कार से पीछे से टकरा गई। दूसरी कार में तीन लोग सवार थे। एयर बैग खुलने से तीनों की जान बच गई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button