Madhya Pradesh
आदिवासी परिवार और विरोधियों के बीच खेत में झगड़ा, फसल नुकसान और मारपीट की घटना

खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र की बोरगांव चौकी अंतर्गत ग्राम टाकली कला में जमीन कब्जा विवाद एक बार फिर तूल पकड़ गया है। जानकारी के अनुसार, एक आदिवासी परिवार खेत में काम कर रहा था, तभी दूसरी ओर की एक आदिवासी युवती कुछ लोगों के साथ खेत में पहुंची और आरोप है कि उन्होंने फसल को नुकसान पहुंचाने के लिए दवाई का छिड़काव करवाने की कोशिश की। जब खेत में काम कर रही महिलाओं ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि साथ आए लोगों ने महिलाओं पर हमला किया और इसी दौरान एक महिला को युवक ने धक्का देकर गिरा दिया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। विवाद के दौरान महिलाओं के बीच भी झगड़ा हुआ और इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।







