Chhattisgarh

ग्राम तमोरी में नए स्कूल भवन की मांग पर अधिकारियों को बनाया गया बंधक

Share

छत्तीसगढ़ के पलारी ब्लॉक के ग्राम तमोरी में नए स्कूल भवन की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को बंधक बना लिया गया। कांग्रेस नेताओं और आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला पंचायत और जनपद के छह अधिकारियों—जनपद पंचायत अधिकारी, सहायक अभियंता, दो शिक्षक और रोजगार सहायक—को जर्जर और खतरनाक घोषित स्कूल भवन में दो घंटे तक कैद रखा। ग्रामीणों का आरोप था कि प्रशासन भवन तोड़ने का आदेश तो दे देता है, लेकिन नए भवन के निर्माण के लिए कोई ठोस समयसीमा नहीं बताता। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि बंजारे ने बताया कि कई बार विभागों के चक्कर लगाने के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिलता है और जमीन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। अंततः जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे ने नए वित्तीय वर्ष में भवन निर्माण का लिखित आश्वासन देने के बाद अधिकारियों को मुक्त किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अप्रैल तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button