Madhya Pradesh

एनएसयूआई में नियुक्ति विवाद सेज कॉलेज की कार्यकारिणी रद्द

Share

मध्य प्रदेश कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई में सेज कॉलेज की कार्यकारिणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भोजाल जिला अध्यक्ष ने इसे रद्द कर दिया है और जारी की गई कार्यकारिणी को अनाधिकृत, असंवैधानिक और संगठन के विरुद्ध बताया है। भोपाल जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि सोशल मीडिया पर जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जांच की और पाया कि गत दिवस सेज विश्वविद्यालय में घोषित की गई कार्यकारिणी उनकी अनुमति के बिना बनाई गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन के संविधान के बिना यह कार्यकारिणी वैध नहीं मानी जा सकती और संगठनात्मक अनुशासन एवं पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button