Madhya Pradesh

प्रेम विवाद में प्रेमी ने प्रेमिका के घर में गोली मारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के गोवर्धन कॉलोनी में एक महिला जानवी भदौरिया को उसके घर में घुसकर प्रेमी मोनू जोशी ने सीने में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। घायल महिला को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की शादी दूसरी जगह होने वाली थी और उसकी प्रेमिका उसकी शादी में बाधा बन रही थी। महिला ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए 4 महीने पहले ही उसकी दोस्ती आरोपी से हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button