Politics

कांग्रेस को आर्थिक रूप से अपंग बना रही BJP और मोदी सरकार : जयराम रमेश

Share

Jairam Ramesh on Congress : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और मोदी सरकार कांग्रेस को आर्थिक रूप से अपंग बना रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर आर्थिक हमला कर, कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। जिस तरह से 2016 में नोटबंदी हुई थी, उसी तरह अब मोदी सरकार कांग्रेस के खिलाफ ‘खाता बंदी’ अभियान चला रही है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं, हम इसका डटकर मुकाबला करेंगे। यह ब्लैकमेल की राजनीति है, ‘हफ्तावसूली’ का प्रतीक है।

जयराम रमेश ने कहा कि साल 2018-2023 के बीच करीब 30 निजी कंपनियों के खिलाफ एजेंसियों ने एक्शन लिया। फिर इन्हीं कंपनियों से पिछले चार साल में BJP को 335 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। ये ‘हफ्ता वसूली’ है। इससे पहले आयकर विभाग द्वारा एआईसीसी, भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई खातों से 65.89 करोड़ रुपये काटे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के बैंक खातों से पैसे चुरा रही है। राजनेता ने कहा कि जब कांग्रेस केंद्र में सत्तारूढ़ थी तो उसने कभी भी भाजपा के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल मे कहा कि यह स्पष्ट रूप से भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी पर थोपा गया वित्तीय आतंकवाद है। बैंकों से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, बीजेपी सरकार ने बैंकों को हमारी जमा राशि में से करीब 65.89 करोड़ रुपये सरकार को ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि यह रकम AICC, IYC और NSUI की है। भाजपा के विपरीत, हमने यह पैसा पार्टी के सामान्य कार्यकर्ताओं से हासिल किया। संसदीय चुनाव से ठीक पहले इसका क्या मतलब है? वे अनिवार्य रूप से बैंक से हमारा पैसा चुरा रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button