ChhattisgarhPoliticsRegion
बिहार की जनता ने तमाम हथकंडों को धता बताते हुए विकास और सुशासन पर भरोसा किया : साव

रायपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बिहार के चुनाव नतीजे बहुत ही ऐतिहासिक परिणाम हैं। बिहार की जनता ने सारे प्रकार के हथकंडों को धता बताते हुए विकास और सुशासन पर भरोसा किया है, डबल इंजन की सरकार पर भरोसा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए पर भरोसा किया है। यह चुनाव परिणाम बहुत ऐतिहासिक है विकास और सुशासन के लिए बिहार की जनता ने जो जनादेश दिया है, उससे देश की राजनीति को एक नई दिशा मिलेगी और प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार एक बार फिर आगे बढ़ेगा।







