ChhattisgarhRegion

ट्रैक्टर संचालकों को नही मिला परिवहन का भुगतान 

Share

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में जिला वनोपज सहकारी यूनियन के लिए बोरा परिवहन का भुगतान अब तक नहीं मिलने से ट्रैक्टर मालिकों में नाराजगी है। परिवहन कार्य करने वाले कई ट्रैक्टर संचालकों का कहना है कि उन्होंने उधार लेकर डीजल भरवाया और अपनी जेब से खर्च कर कार्य पूरा किया, लेकिन आज तक मेहनताना नहीं मिला। भुगतान के इंतजार में उन्हें जिला वनोपज सहकारी यूनियन के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ट्रैक्टर मालिकों का कहना है कि समय पर भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। डीजल उधार देने वाले भी अब पैसे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और जिला वनोपज सहकारी यूनियन से शीघ्र भुगतान जारी करने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button