ChhattisgarhRegion

प्रदेश के 120 सिंधी पंचायतों के मुखी और पदाधिकारी 26 को मुखी संवाद में होंगे शामिल

Share

रायपुर। पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की ओर से 26 जुलाई को जोरा स्थित प्रतिष्ठा द बैंक्वेट हॉल में प्रदेश स्तरीय मुखी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रदेश की करीब 120 सिंधी पंचायतों के मुखी और पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में समाज की एकता, विकास और संगठन को मजबूत करने के लिए सुझावों और विचारों पर चर्चा होगी।
सम्मेलन में पंचायत के नए संविधान पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। चर्चा के बाद इसे लागू करने की दिशा में आगे बढऩे की योजना है। इसके अलावा समाज में बढ़ रही रिश्तों की दूरियां, भरोसे की कमी और पारिवारिक विवाद जैसे विषयों पर भी गंभीर चर्चा होगी। इन समस्याओं के समाधान में पंचायतों की भूमिका तय करने पर भी मंथन किया जाएगा। मुखी संवाद की तैयारियों को लेकर रायपुर शहर की सभी सिंधी पंचायतों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पंचायतों को 26 जुलाई के कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया और आयोजन से जुड़े अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी प्रतिनिधियों ने समाज की एकता को और मजबूत बनाने, एकजुट होकर काम करने पर सहमति जताई। इस बैठक में बाबा मुरलीधर उदासी, प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, अमित चिमनानी, बलराम आहूजा, अमर पारवानी, राज विक्रम, गिरीश लहजा, कैलाश बालानी, अच्छूमल गावरी, अर्जुनदास ओछवानी, रमेश मिर्घानी, जीवत बजाज, तनैश आहूजा, जोधाराम वधवाणी, प्रकाश रहेजा, मुरलीधर केवलानी शामिल थे। यह जानकारी संस्था के सह-प्रवक्ता गौरव मंधानी ने दी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button