“मिश्रा का महागठबंधन पर जोरदार हमला”, जाने क्या कहा?

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बिहार चुनाव परिणाम पर महागठबंधन और कांग्रेस नेतृत्व पर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के दल केवल अपनी राजनीतिक विरासत चलाना चाहते हैं, जनता की सेवा नहीं करना चाहते। नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए राहुल को भस्मासुर राक्षस से तुलना दी। मिश्रा ने कहा कि बिहार में 2025 में मोदी और नीतीश के नेतृत्व में एनडीए फिर मजबूत होगी और आरजेडी का राजनीतिक सफाया हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी और भ्रम फैलाने की कोशिश की, लेकिन जनता ने उन्हें स्पष्ट जवाब दिया। मिश्रा ने बिहार में पिछड़ी और एससी-एसटी वर्ग की सीटों पर एनडीए की जीत का जिक्र करते हुए जाति आधारित राजनीति के खिलाफ जनता की जागरूकता को सराहा। उन्होंने यह भी कहा कि संचार माध्यमों के विस्तार से अब भ्रम फैलाना कठिन हो गया है और राहुल गांधी की कांग्रेस की नीतियों को जनता ने अस्वीकार कर दिया है।







