Sports
रोते हुए साक्षी मलिक ने कुश्ती से लिया संन्यास
![](/wp-content/uploads/2023/12/malik.jpg)
साक्षी मलिक ने नम आंखों से कुश्ती से संन्यास ले लिया। डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह के WFI के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने यह फैसला किया। वह संजय सिंह के चुने जाने से काफी नाराज दिखीं।
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमने महिला अध्यक्ष की मांग की थी। अगर महिला डब्ल्यूएफआई की अध्यक्ष होगी तो उत्पीड़न नहीं होगा। साक्षी मलिक ने कहा कि हमने लड़ाई लड़ी, लेकिन सफलता नहीं मिली। डब्ल्यूएफआई का अध्यक्ष अगर बृजभूषण सिंह का बिजनेस पाटर्नर बनता है तो मैं अब से अपनी कुश्ती को छोड़ती हूं।
![GLIBS WhatsApp Group](/wp-content/uploads/2024/02/joinwa-150x66.jpg)