ChhattisgarhRegion

जयंत वैष्णव बने मुख्यमंत्री सुरक्षा के नए पुलिस अधीक्षक

Share

रायपुर। राज्य शासन ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए आईपीएस अधिकारी जयंत वैष्णव को मुख्यमंत्री सुरक्षा का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। डीजीपी अरुण देव गौतम द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
हाल ही में हुए पुलिस फेरबदल में हरीश राठौर को कोरिया जिले का नया एसपी बनाया गया था। उनके तबादले के बाद से ही सीएम सुरक्षा का यह महत्वपूर्ण पद रिक्त चल रहा था, जिसकी जिम्मेदारी अब जयंत वैष्णव को सौंप दी गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button