Chhattisgarh

युवा कांग्रेस ने हसदेव वनक्षेत्र में जंगलों की कटाई के विरोध रायपुर में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Share

रायपुर : अभिषेक कसार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ में सरकार बनते साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विष्णुदेव साय के संरक्षण में अडानी द्वारा हसदेव के जंगलों की कटाई कर रहें हैं हज़ारों पेड़ काटे जा चुके हैं।

हसदेव को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे आदिवासियों को डरा धमका कर विष्णुदेव साय की पुलिस जेल में बंद कर रही है युवा कांग्रेस माँग करती है हसदेव के जंगलों की कटाई पर तत्काल रोक लगायी जाये अन्यथा उग्र आंदोलन किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश सचिव जितेन्द्र बारले, प्रदेश सचिव फ़हीम शेख, प्रदेश सचिव मनहरण वर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष प्रियंका उपाध्याय, उत्तर विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष नवाज़ खान, दक्षिण विधानसभा महासचिव राज़िक रज़ा, उत्तर विधानसभा महासचिव अब्दुल मलिक ख़ान, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेन्द्र जलक्षत्री, सृजन तिवारी, कुशाग्र सोलंकी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button