ChhattisgarhRegion

बीजापुर स्वामी आत्मानंद स्कूलों के संविदा शिक्षक दो दिवसीय हड़ताल पर 

Share

बीजापुर । जिले के स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले के संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी 4 एवं 5 अगस्त 2026 को दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इस संबंध में जिला कलेक्टर बीजापुर को औपचारिक सूचना भी प्रेषित की गई है। संघ का कहना है कि पिछले कई वर्षों से अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शासन एवं प्रशासन को लगातार ज्ञापन, आवेदन एवं निवेदन सौंपे जा रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी मांग पर निर्णय नहीं लिया गया है। इसी के विरोध में यह सांकेतिक हड़ताल आयोजित की जा रही है।
संघ की प्रमुख मांगों में स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के समस्त संविदा शिक्षक एवं कर्मचारियों का शिक्षा विभाग में संविलियन, वेतन वृद्धि, सेवा सुरक्षा, भविष्य निधि (पीएफ) की सुविधा, न्यूनतम ₹50 लाख का बीमा तथा मध्यप्रदेश की तर्ज पर संविदा नियम लागू करना शामिल है।संघ ने बताया कि हड़ताल पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित की जाएगी। साथ ही शासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर संविदा शिक्षक एवं कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान करने की अपील की गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button