ChhattisgarhCrimeRegion

अवैध नशीली दवाई के साथ 2 गिरफ्तार

Share

जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ युवकों के द्वारा युवा वर्ग को नशे के गर्त में धकेलने का काम किया जा रहा था, जिसकी जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी के द्वारा टीम बनाकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 1 लाख रुपए से अधिक की अवैध नशीली दवाई बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति आमागुड़ा चौक में अवैध नशीली कैप्सूल रखकर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी समीर बघेल निवासी पनारापारा जगदलपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी समीर बघेल के कब्जे से नशीली दवाई ट्रामोडोल की कैप्सूल जो कुल 27 पत्ता 216 नग 120.96 ग्राम प्रतिबंधित ट्रामोडोल नशीली कैप्सूल जिसका मूल्य 1लाख 8 हजार रूपये को बरामद कर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया की यह प्रतिबंधित नशीली दवाई नबरंगपुर उड़ीसा के एक मेडिकल से अवैध रूप से खरीदकर उसे शहर के युवाओं को बेचता था। सप्लायर को पकडऩे विशेष टीम नबरंगपुर, उड़ीसा भेजा गया। आरोपी ने बताया कि सम्मुख ईश्वर उर्फ सोनू को नबरंगपुर बस स्टैंड से पकड़ा गया। पूछ-ताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह बाबा मेडिकल स्टोर नबरंगपुर वाले का बेटा होने के साथ ही मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहा है। आरोपी के पास अवैध नशीली दवाई ट्रामोडोल 2 पत्ते, कुल 16 नग, कुल वज़न 8.96 ग्राम कीमत 8 हजार रुपए को सम्मुख ईश्वर उर्फ सोनू 18 साल निवासी नबरंगपुर 14 अप्रैल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय एनडीपीएस के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button