16 पुलिस कर्मियों का तबादला

रायगढ़। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 16 पुलिस कर्मियो के तबादले का आदेश जारी किया है। एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 6 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक, 4 सहायक उप निरीक्षक, 1 प्रधान आरक्षक और 2 आरक्षक का स्थानांतरण किया गया है। कई थाना प्रभारियों को भी बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस कार्यालय और अन्य शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है।

तबादला आदेश के तहत निरीक्षक रोशन कौशिक को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी भूपदेवपुर बनाया गया है। वहीं धर्माराम तिर्की को थाना प्रभारी कापू और रोहित बंजारे को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को यातायात शाखा से थाना प्रभारी अजाक भेजा गया है। वहीं अनुरंजन लकड़ा को अजाक से वापस रक्षित केंद्र रायगढ़ पदस्थ किया गया है। अमित कुमार तिवारी को प्रभारी न्यायालय शाखा (पुलिस कार्यालय) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के मुताबिक उप निरीक्षक इंगेश्वर यादव को चौकी प्रभारी रैरुमा खुर्द, विजय कुमार एक्का को थाना कोतवाली तथा संजय नाग को सायबर थाना में पदस्थ किया गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक अमृत मिंज को रक्षित केंद्र, राजेश दर्शन को थाना कोतवाली, प्रेमसाय भगत को थाना लैलूंगा और राजेंद्र सिंह पटेल को थाना कोतवाली को संशोधन कर यथावत थाना जूटमिल भेजा गया है। इसके अलावा प्रधान आरक्षक 313 लखेश्वर मानसर को थाना लैलूंगा को संशोधन कर थाना कोतवाली रायगढ़, आरक्षक 664 जगमोहन ओग्रे सायबर थाना से थाना कोपू तथा आरक्षक 294 जोन प्रकाश टोप्पे रक्षित केंद्र रायगढ़ से थाना तमनार में पदस्थ किया गया है।







