ChhattisgarhRegion

किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई

Share

बलौदाबाजार-भाटापारा। कृषि विभाग एवं शासन की योजनाओं के सहयोग से बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कृषक अब परंपरागत तरीके को छोड़कर पैडी ट्रांसप्लांटर के माध्यम से धान की रोपाई कर रहे हैं। इससे रोपाई में लगने वाला समय कम हुआ है साथ ही उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।


तकनीक वर्तमान खरीफ सीजन में विकास खंड पलारीके ग्राम सकरी (स) के प्रगतिशील कृषक लेखराम साहू और बहोरन साहू द्वारा अपने खेत में पैडी ट्रांसप्लांटर से धान की रोपाई की जा रही है।कृषक श्री लेखराम साहू ने बताया कि पहले मजदूरों से रोपाई करवाने में 2-3 दिन लग जाते थे और 5000- 6000 प्रति एकड़ खर्च आता था। अब ट्रांसप्लांटर से 1 एकड़ की रोपाई मात्र 2-3 घंटे में हो जा रही है और लागत भी लगभग 2000 कम हो गई है। पैडी ट्रांसप्लांटर के लाभ’- दिन में 6-8 एकड़ तक रोपाई संभव,मजदूरी एवं समय दोनों की बचत,रोपाई के समय मजदूरों की अनुपलब्धता की समस्या दूर हुई।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पौधे से पौधे व कतार से कतार की दूरी बरकरार रखने व 12 से 15 दिन का पौधा का रोपण करने से उत्पादन में वृद्धि होती है साथ ही कीट व्याधि कम लगती है उत्पादन भी 15-20ः तक बढ़ती है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button