ChhattisgarhRegion

समान नागरिक संहिता पर आम नागरिकों और संगठनों से मांगे गए सुझाव

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की आवश्यकता और इसकी रूपरेखा पर सुझाव देने के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति राज्य के निवासियों के व्यक्तिगत सिविल मामलों से जुड़े मौजूदा कानूनों और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगी। समिति ने इस महत्वपूर्ण विषय पर आम नागरिकों और राज्य में कार्यरत विभिन्न संगठनों से सुझाव और अभिमत मांगे हैं। इसमें शासकीय एवं गैर-शासकीय संगठन, सामाजिक समूह एवं समुदाय, धार्मिक संस्थाएं और राजनीतिक दल शामिल हैं।
इच्छुक नागरिक और संगठन अपने सुझाव 30 सितंबर 2026 या उससे पहले ई-मेल ucc-chhattisgarh@cg.gov.in, यूसीसी वेब पोर्टल https://ucc.cgstate.gov.in/ अथवा डाक के माध्यम से समिति को भेज सकते हैं। डाक द्वारा सुझाव कार्यालय, समान नागरिक संहिता समिति, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन, कक्ष क्रमांक 201, रायपुर (छत्तीसगढ़) – 492001 के पते पर भेजे जा सकते हैं।
समिति ने सभी संबंधित नागरिकों और संगठनों से अपील की है कि वे इस विषय पर अपने विचार, सुझाव और अभ्यावेदन समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत करें।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button