ChhattisgarhRegion
महावीर थाली में गंदगी मिलने पर लगा 8 हजार का ई जुर्माना

रायपुर। स्वच्छता से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 10 कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में निगम का अमला पचपेड़ीनाका चौक के पास स्थित महावीर थाली पहुंचा जहां उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गन्दगी मिलने के साथ ही स्वच्छता मानकों का पालन नहीं किया जाना पाया गया और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का उल्लंघन किया जाना पाया गया। जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा ने संचालक को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल 8 हजार रूपये का ई जुर्माना किया।







