ChhattisgarhRegion

प्रदेश स्तरीय भव्य कलश वन्दन अभियान कार्यक्रम कल, मुख्यमंत्री साय, प्रदेश के साधु-संत व विभिन्न समाजों के समाज प्रमुख रहेंगे उपस्थित 

Share


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के निमित्त आयोजित प्रदेशस्तरीय भव्य कलश वन्दन अभियान के तहत वाराणसी से पवित्र माटी व जलयुक्त कलश के वितरण का कार्यक्रम कल 4 अगस्त को रायपुर के विज्ञान महाविद्यालय परिसर स्थित पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय के साथ ही प्रदेश के साधु-संत एवं विभिन्न समाजों के समाज प्रमुख उपस्थित रहेंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संत रविदास जयंती कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक अखिलेश सोनी ने बताया कि संत रविदास के समरस समाज के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए ये पवित्र कलश में प्रदेश के सभी जिलों में पहुँचेंगे। संत रविदास की 650वीं जयंती के इस ऐतिहासिक अवसर पर वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी व जल का स्वागत अभियान प्रदेश के प्रत्येक जिले में निरंतर चलाया जाएगा ताकि पूरे प्रदेश में समरसता और सद्भाव का वातावरण निर्मित हो सके। श्री सोनी ने बताया कि भाजपा द्वारा भव्य कलश वन्दन अभियान के लिए 36 रथ बनाए गए हैं जो प्रदेशस्तरीय भव्य कलश वन्दन अभियान कार्यक्रम के पश्चात भाजपा के सभी संगठनात्मक जिलों में पहुँचेंगे। अगले चरण में जिलास्तरीय कलश वन्दन कार्यक्रम होगा जिसमें जिलों की मण्डल इकाइयों को ये कलश वितरित किए जाएंगे जो मण्डल के प्रमुख गाँवों में जाएंगे और विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात मंदिरों में ये कलश रखे जाएंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button