Crime

STF ने गैंगस्टर का किया एनकाउंटर, सुल्तानपुर में किया ढेर

Share

यूपी के सुल्तानपुर में एसटीएफ ने बड़े माफिया और शार्प शूटर विनोद कुमार उपाध्याय को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। गोरखपुर पुलिस ने विनोद कुमार उपाध्याय पर एक लाख रुपये का ईनाम रखा था। उसके खिलाफ 35 केस दर्ज थे। एसटीएफ की टीम उसे पकड़ने गई तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। STF की जवाबी कार्रवाई में वो मारा गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शार्प शूटर  विनोद कुमार उपाध्याय अपना एक संगठित गिरोह बनाकर गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, लखनऊ में कई सनसनीखेज हत्या की वारदातों को अंजाम दे चुका था। गोरखपुर, बस्ती और संतकबीर नगर में विनोद उपाध्याय के खिलाफ 35 केस दर्ज थे, लेकिन उसे किसी में भी सजा नहीं मिली थी। उपाध्याय का एनकाउंटर एसटीएफ मुख्यालय के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने किया है। 

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button