Chhattisgarh

मुख्यमंत्री के दतिया दौरे से पहले डबरा में सुरक्षा के बीच 2 बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

Share

मुख्यमंत्री के दतिया दौरे को लेकर की गई सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान डबरा सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पिछोर तिराहे पर एक स्विफ्ट कार में सवार दो शातिर बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़ाए गए बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।देहात थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान आशिक उर्फ गुच्ची खान और भोला खान के रूप में हुई है। कार की तलाशी में पुलिस को एक देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, एक 12 बोर की बंदूक और करीब 24 जिंदा राउंड समेत कुल 26 कारतूस बरामद हुए।पुलिस के अनुसार आशिक उर्फ गुच्ची खान पर पहले से करीब 4 संगीन अपराध दर्ज हैं, जबकि भोला खान भी आपराधिक प्रवृत्ति का है। फिलहाल डबरा पुलिस दोनों से हथियारों के स्रोत और उनकी मंशा को लेकर पूछताछ कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button