Uncategorized

वक़्फ़ बोर्ड का फरमान साव ने किया स्वागत, टीएस ने कहा सभी धर्मों पर लागू हो

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड द्वारा जारी किए गए हालिया फरमान को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बोर्ड के इस फैसले का डिप्टी सीएम अरुण साव ने इसका स्वागत किया है। राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इस पर एक नई बहस छेड़ते हुए इसे सभी धर्मों पर समान रूप से लागू करने की बात कही है।
वक्फ बोर्ड के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि बोर्ड लगातार नियम और प्रक्रियाओं को ध्यान में रखकर काम कर रहा है। समाज में एक अच्छा वातावरण तैयार करने की कोशिश वक्फ बोर्ड द्वारा की जा रही है। निश्चित रूप से इस पहल का स्वागत किया जाना चाहिए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अगर इस तरह के नियम सभी धार्मिक त्योहारों में अपनाए जाएं, तो किसी को कोई हर्ज नहीं होना चाहिए। हमारे जाने से भी लोग स्वागत में फटाखे जलाते और बाजा बजाते हैं। इस पर भी विचार करना चाहिए।
यह है मामला
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मोहर्रम को लेकर फरमान जारी किया है। उन्होंने मोहर्रम, उर्स और अन्य इस्लामी धार्मिक आयोजनों में डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, आतिशबाजी और गैर-शरई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील की है।
जारी आदेश में सभी आयोजन कुरआन, हदीस और शरीयत के मुताबिक ही संपन्न किए जाएं। ताजिया, उर्स और दरगाह समितियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि नियमों के उल्लंघन पर संबंधित समिति और पदाधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं नियमों के उल्लंघन पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
पीएम आवास पर याद दिलाया इस्तीफा:
अरुण साव ने कहा, याद तो जरूर आएगी। सिंहदेव जी ने खुद अपनी ही सरकार के खिलाफ पत्र लिखकर मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने प्रदेश के 18 लाख गरीब लोगों का आवास छीना था और उनके साथ अन्याय किया था। हमारी सरकार ने आते ही प्राथमिकता दिखाई और महज ढाई साल के भीतर 10 लाख से अधिक आवास बनाकर गरीबों को पक्का मकान देने का काम पूरा किया है।
कांग्रेस द्वारा आदिवासी वर्ग की बैठक बुलाए जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में होती है, तो सभी वर्गों के साथ धोखा करती है और जब सत्ता से बाहर आती है, तो सभी वर्गों का ध्यान आता है। जनता ने उन्हें बार-बार मौका दिया हैं, लेकिन हर बार कांग्रेस ने जनता के साथ अन्याय किया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button